{"_id":"654a772edccee084030a0847","slug":"dead-body-of-child-drowned-in-canal-found-after-21-hours-hamirpur-news-c-12-1-knp1074-467805-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नहर में डूबे बालक का 21 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नहर में डूबे बालक का 21 घंटे बाद मिला शव
Tue, 07 Nov 2023 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
मुस्करा(हमीरपुर)। सोमवार सुबह करीब आठ बजे नहर में डूबे आठ वर्षीय बालक का शव मंगलवार सुबह 21 घंटे बाद पुलिस ने बरामद किया। घटना स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर नहर फाटक के पास शव मिला। घटना की सूचना पर सिंचाई विभाग के एसडीओ ने फाटक बंद करा दिए थे। जिसके चलते शव माइनरों में नहीं पहुंच पाया और गोताखोरों ने इसे खोज निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत का मामला सामने आया है।
थानाक्षेत्र के दामूपुरवा गांव निवासी शंकर साहू का पुत्र रोहित उर्फ बंटी(8) अपने बड़े भाई बाबू(11) व चचेरे भाई प्रिंस(9) के साथ नहर की पटरी पर खेल रहा था। तभी खेल-खेल में अचानक रोहित नहर में जा गिरा। उसके दोनों भाई चिल्लाते हुए वहां से भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। तब तक नहर का तेज बहाव होने के कारण बालक वहां से लापता हो गया।
सूचना पर पुलिस व सिंचाई विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कराई। वहीं पानी का तेज बहाव होने के चलते बालक के माइनरों में जाने की आशंका जता एसडीओ ने नहर के फाटक बंद करा दिए। हालांकि सोमवार को पुलिस व गोताखोरों को सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह से शुरू की गई तलाश में छह बजे शव मिल गया। शव देख परिजनों में मातम छा गया। इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।