{"_id":"57a62df24f1c1b8f3a2b9b3b","slug":"daughters-precious-heritage-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां समाज की अनमोल धरोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां समाज की अनमोल धरोहर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कुरारा जीआईसी में संबोधित करते एडीएम राजेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
कुरारा कस्बा स्थित राजकीय इंटर कालेज में एसपी व एडीएम की अध्यक्षता में शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा संबंधी संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने बेटियाें को अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी मजबूती से समाज मजबूत होगा।
विज्ञापन
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डीआईओएस डा. चंद्रशेखर मालवीय ने छात्राओं के कैरियर और जीवन में श्रद्धा, संस्कार व समय पर विशेष ध्यान देने की बात कही। एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि बेटियां हमारी अनमोल धरोहर हैं। उनकी मजबूती से हमारा समाज व देश मजबूत होगा। बालिकाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उनमें आत्मविश्वास होना चाहिए।
विज्ञापन
आत्मविश्वास वाला व्यक्ति बाधाओं को दूर करता हुआ लक्ष्य को प्राप्त करता है। उन्होंने छात्राओं से किसी भी आपत्ति से निपटने के लिए तत्काल 1090 व 1098 का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने बालिकाओं से सजग रहने को कहा। डा. अरुण मिश्रा ने बालिकाओं से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने, स्वच्छता व पोषक तत्वों के संतुलित आहार को दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।
विज्ञापन
कुरारा पीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. नाजिस खान ने बालिकाओं को स्वास्थ संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा शिक्षिका राधा मिश्रा, शकुंतला गुप्ता, छात्रा शिवानी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जलीस खान ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।