{"_id":"62af6b55ae8e0e029b2fe74a","slug":"darkness-in-four-villages-for-seven-days-hamirpur-news-knp703237426","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई फीडर मशीनें लगने से लोकल फाल्ट से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई फीडर मशीनें लगने से लोकल फाल्ट से मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। एक सप्ताह बाद भी राठ क्षेत्र के चार गांवों की बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।
एक सप्ताह पूर्व तेज आंधी व पानी से उमरिया व चिल्ली के बीच कुछ खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिससे चिल्ली, खरेंहटा, नवेनी व तुरना गांव की आपूर्ति ठप हो गई। चिल्ली के रघुवीर सिंह, स्वतंत्र तिवारी, कमलापत पूर्व प्रधान, तुरना के मुकेश यादव, नवैनी के भगवान सिंह राजपूत आदि ने बताया कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। विभागीय उदासीनता का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। रातें जागकर गुजारनी पड़ रहीं हैं। बिजली न आने से पानी की समस्या भी बनी हुई है। बिजली विभाग के एसडीओ एसपी मिश्रा ने कहा खंभे आ चुके हैं। सोमवार शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। (संवाद)
मुस्करा। उपकेंद्र मुस्करा में रविवार को फीडर की मशीनें लगवा दी गईं हैं। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने बिजली की समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था।
अवर अभियंता वैष्णव कुमार सिंह ने बताया कि नए फीडर से लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज से निजात मिल सकेगी। सहायक अभियंता मीटर निरंजन कुमार ने बताया कि जो लोकल फाल्ट की वजह से कटौती होती थी, अब वह फाल्ट की समस्या भी खत्म हो गई है। इस मौके पर जेएमटी रामविलास, धर्मेंद्र कुमार, कमलेश बाबू, शकील अहमद, राकेश सविता, मातादीन श्रीवास, शिवकुमार प्रजापति, बलवान राजपूत, राघवेंद्र सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)