{"_id":"639a137cb29f9a450c6e2498","slug":"cylender-me-aag-se-22-jhulse-hamirpur-news-knp733502492","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: शादी के भोज में गैस सिलेंडर में रिसाव, आग से 21 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: शादी के भोज में गैस सिलेंडर में रिसाव, आग से 21 झुलसे
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव में शादी के भोज के दौरान खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में गैस रिसाव से आग पकड़ ली। टेंट व चांदनी में आग पकड़ लेने से भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से सात बच्चों सहित 22 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों में खाना बनाने वाले भी शामिल हैं।
लींगा गांव निवासी अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की गुरुवार को छतरपुर जिले के गढ़ी मलेहरा बारात जानी है। बुधवार रात भोज चल रहा था। रसोइया दीवानपुरा मोहल्ला निवासी महीपत ने बताया अपनी पार्टी के साथ खाना पका रहे थे। गैस सिलिंडर खत्म होने पर दूसरा बदल कर लगाया। जैसे ही भट्टी में आग लगाई अचानक लीकेज सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
लपटों की चपेट में आने से लींगा गांव के आनंद (9), रचित कुमार (7), आयुष (8), आशीष (10), धर्मपाल (25), अरविंद (35), पुनीत कुमार (20), विनोद कुमार (28), कृष कुमार (10), राशि (7), दीवानपुरा मोहल्ले की कस्तूरी (61), लाड़कुंवर (45), पार्वती (40), शिवानी (2), अमित कुमार (20), महीपत (55), शशि (22), तारारानी (40), सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी कृपाल (65), बुधौलियाना मोहल्ले के ज्ञानसिंह (38), लुधियातपुरा के विनोद कुमार (22), फरसौलियाना के सुनील कुमार (22) झुलस गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉ सत्येंद्र कुमार यादव ने तारारानी, शशि, महीपत, लाड़कुंवर, पार्वती, आनंद, अमित कुमार व कस्तूरी को मेडिकल कालेज उरई कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम पवन पाठक का कहना है कि सिलिंडर में गैस रिसाव होने से 22 लोग झुलसे हैं। आठ लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी से उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।