फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   current in house, old man died

घरों में दौड़ा करंट, वृद्ध की मौत,

Sat, 16 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर। Updated Sat, 16 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
current in house, old man died

सरीला क्षेत्र के अलकछवा गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। करंट से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। 15-20 लोग झुलस गए। कई घरों में लाखों के उपकरण फुंक गए। पावर कारपोरेशन ने दो दिन पहले ही इस ट्रांसफार्मर को बदला था। घटना से गांववाले बहुत गुस्से में हैं।

विज्ञापन


जरिया थाने के अलकछवा गांव को खेड़ा पावर स्टेशन के करियारी फीडर से बिजली दी जाती है। पावर कारपोरेशन ने गांव किनारे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा रखा है। यह शुक्रवार देर शाम जोरदार आवाज के साथ जलने लगा। इसी बीच ट्रांसफार्मर से निकला हाईटेंशन करंट गांव की लाइन में दौड़ गया।
विज्ञापन


गांव का अलखराम (55) घर पर टीवी देख रहा था। हाईटेंशन करंट से टीवी आवाज करने लगा तो वह स्विच आफ करने लगा। इसी बीच करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए उसे राठ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर करंट की चपेट में आने से गांव के विक्रम (22), श्रीमती भुवन (28), रामगोपाल (32), शैलेंद्र (14), देवसिंह (12), मानबहादुर (25), हेमंत (13), श्रीमती कमलेश (30), मंगल सिंह (14), बबली (15) आदि झुलस गए। इलाज के बाद इनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

हाईटेंशन करंट से जाहिर सिंह व महेश के तीन मोबाइल व चार्जर, बृंदावन का स्टेबलाइजर, मुन्नालाल, रामगोपाल, होरीलाल, शिवराम समेत दो दर्जन लोगों के घरों में रखे टीवी आदि उपकरण जल गए। घटना से गांव में खलबली मची रही।


ग्रामीणों ने डंडाें से किसी तरह ट्रांसफार्मर के तारों को अलग किया। बाद में पावर स्टेशन से लाइन काटी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष जरिया दिलीप यादव ने बताया कि अधेड़ की मौत राठ के अस्पताल में हुई है। राठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed