फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Culverts and access roads will be built on two drains with Rs 670 lakhs

Hamirpur News: 670 लाख से बनेंगे दो नालों पर पुलिया व पहुंच मार्ग

Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Culverts and access roads will be built on two drains with Rs 670 lakhs
हमीरपुर। दो नालों सुंडी व करोड़न नालों पर पुलिया पर बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि ने इसके टेंडर निकाले हैं। इन दोनों पुलों के निर्माण व पहुंच मार्ग में 670 लाख की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही इनका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


मौदहा तहसील क्षेत्र के खैर गांव से क्योटरा डेरा मार्ग के बीच में पड़ने वाला सुंडी नाला बरसात के दिनों में उफान मारता है। इससे बरसात के दिनों में यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। वहीं सुमेरपुर क्षेत्र के मुंडेरा मुख्य मार्ग से बिरखेरा मार्ग पर पड़ने वाले करोड़न नाला का भी यही हाल है। यह मार्ग भी अवरुद्ध हो जाने से राहगीरों को 30 किमी अतिरिक्त चक्कर काटकर आवागमन करना पड़ता है। लोगों की भारी समस्या को देखते हुए लोनिवि ने इन दोनों नालों पर 670 लाख की लागत से पुलिया व पहुंच मार्ग बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

स्वीकृति शासन स्तर से मिलने पर विभाग ने इनके टेंडर निकाले हैं। सुंडी नाला पर 400 लाख व करोड़न नाला पर 270 लाख की लागत से इन पुलिया व पहुंच मार्ग का निर्माण होना है। इससे क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इनके निर्माण की समय सीमा एक वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दोनों पुलियों के निर्माण के टेंडर निकाले जा चुके हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
- एमएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed