फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural

सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन, सदर अस्पताल में रक्तदान किया और राहगीरों को फल बांटे

Sun, 22 Nov 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
cultural
जिला अस्पताल में रक्तदान करते सपाई। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन रविवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर केक काटा और जिला अस्पताल में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। राहगीरों को फल बांटे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने बताया मुलायम सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में जो विकास कराए हैं। किसी भी अन्य सरकारों ने नहीं कराए। उन्होंने गरीबों, दलितों व पिछड़ों की लड़ाई लड़कर उनका हक दिलाया है। सपा कार्यकर्ता आनंद मिश्रा, राघवेंद्र यादव लकी, अनार सिंह यादव व लाला यादव ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। रक्तदान के समय बुंदेलखंड रक्तदान समिति के पदाधिकारी भी रहे। इस मौके पर शिवशरण सिंह यादव, राजेश श्रीवास, राजेश कुमार सविता, सुरेंद्र यादव, अरुण सिंह यादव, नंदकिशोर शिवहरे, सभाजीत यादव, संजय प्रजापति, हसन खान गोलू, राकेश यादव आदि रहे। मुस्करा संवाद के अनुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने भी जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

रईस मंसूरी, तेज प्रकाश, शैलेंद्र राजपूत, आमिर अहसान, पूरन यादव, दिलीप नारायण, मनीष द्विवेदी, मोहम्मद आसिफ, विकास राजपूत, मोहम्मद परवेज, नाजिर खान, छोटू, विक्की अहमद, नईम उस्मान अली, अजय सोनी, दीपक लखेरा, गुलफाम राइन आदि रहे। मौदहा संवाद के अनुसार कपसा रोड स्थित सपा कार्यालय में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जबीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जावेद मेजर, जिला महासचिव लोहिया वाहिनी शाकिर खान, चेयरमैन रामकिशोर, देवेंद्र यादव, करन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा ओम प्रकाश सोनकर, प्रदीप कुमार, जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवाद की परिकल्पना साकार कर रही सपा
राठ। सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यपाल यादव ने अपने आवास पर केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। कहा समाजवादी की परिकल्पना को साकार करने के लिए मुलायम सिंह ने सपा की नींव रखी थी। पूर्व विधायक रामाधार सिंह राजपूत ने कहा समाजवाद एक विचारधारा है। जिसमें समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है। इस मौके पर डा. मोहम्मद समीम खान, जितेंद्र यादव बिगवां, बुल्लन बजरिया, शैलेंद्र यादव, शेख आजाद, नासिर, वासुदेव वर्मा, अनीश, शेख इस्लाम, दानिश, अकरम, सनी, अबरार, मृगेंद्र राजपूत, भगवानदास रैकवार, प्रेमचंद्र भारती आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed