{"_id":"57a0e3524f1c1bf7702b94aa","slug":"crushed-to-death-by-falling-wall-of-old-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से वृद्धा की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से वृद्धा की दबकर मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
टूटी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकासी थाने के रिहुंटा गांव में दीवार गिरने से एक वृद्धा दब गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
रिहुंटा गांव निवासी राम सिंह की 65 वर्षीय पत्नी सुमितरानी मंगलवार सुबह आंगन में लगे हैंडपंप पर हाथ पैर धो रहीं थीं, इसी दौरान हैंडपंप के किनारे बनी कच्ची दीवार भरभरा कर वृद्धा के ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल वृद्धा को अस्पताल ला गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बारिश से दीवार गीली होकर कमजोर हो गई थी। उधर, कुरारा विकासखंड क्षेत्र के कुसमरा गांव में सोमवार रात एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। जिसकी चपेट में आकर भैंस व पड़वा की मौत हो गई। भैंस मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
क्षेत्र में हो रही झमाझम बरसात से जर्जर कच्चे मकानों का गिरना जारी है। कुसमरा गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र मिजाजीलाल ने बताया कि बीती रात उसके मकान की दीवार भरभरा कर ढह गई। मकान के अंदर उसकी एक भैंस व एक पड़वा बंधा था। एक दीवार मवेशियों के ऊपर जा गिरी, जिससे उनकी दबकर मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। भैंस के मरने से उसे आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित ने आर्थिक सहायता दिलाने के लिए तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया है।