फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crops of six villages are drying up due to lack of water

Hamirpur News: पानी न मिलने से सूख रहीं छह गांवों की फसलें

Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crops of six villages are drying up due to lack of water
गहरौली। क्षेत्र के छह से अधिक गांवों में गेहूं की फसलों को पानी न मिल पाने के कारण सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने मामले की शिकायत राठ विधायक से की। विधायक ने मौके पर पहुंचकर खेतों का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों को वहीं बुलाकर पर्याप्त पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई कराए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मौदहा बांध से मुस्करा क्षेत्र के खड़ेहीलोधन, महेरा, चिल्ली, भड़रा, मऊ, बिवांर, मसगांव, इमलिया गांवों के खेतों की सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते दिन विभाग के कर्मचारियों ने महेरा के पास वर्षों पुरानी झाल को तुड़वा दिया था। इससे गांव में सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई। आक्रोशित किसानों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर किसानों ने ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, जिला पंचायत सदस्य करन सिंह राजपूत के साथ विधायक मनीषा अनुरागी को अपनी समस्या सुनाई। बुधवार को विधायक ने गांव में पहुंचकर अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की और नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने के निर्देश दिए। किसानों ने विधायक को बताया कि नहरों की सिल्ट सफाई भी नहीं कराई गई। वर्षों पुरानी झाल तोड़ दी गई है। विधायक ने शिकायत मिलने पर जांच कराए जाने की बात कही है। कहा कि अगर किसान भूखा रहेगा तो जिम्मेदार भी चैन से नहीं खा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed