{"_id":"58f65b914f1c1ba346471aca","slug":"crooks-robbed-20-000-looted-priests","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पुजारी को बंधक बना 20 हजार लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पुजारी को बंधक बना 20 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
राठ में घटना की जानकारी देता पुजारी साकेत।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित सांई मंदिर में मंगलवार दोपहर तीन बाइक सवार बदमाश दर्शन करने के बहाने मंदिर में घुस गए। बदमाशों ने पुजारी के हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूसकर पीट दिया। जिसके बाद कमरे में रखे 20 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाशों ने मंदिर में रखे दानपत्र को भी तोड़ दिया। लुटेरों की मार से पुजारी बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे समिति के पदाधिकारियों ने पुजारी को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हमीरपुर रोड स्थित सांई मंदिर में बिहूनी गांव के साकेत महाराज पुजारी हैं। पुजारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे वह मंदिर में बने कमरे में आराम कर रहे थे। मंदिर का अंदर से ताला बंद था। बताया कि तीन बाइक सवार युवक आए और उनसे र्साइं बाबा के दर्शन करने के लिए दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा खोलने पर युवक मंदिर के अंदर आ गए और दूर से बाबा के दर्शन कर कुछ देर बैठे रहे। इसके बाद वह चले गए। बताया कि करीब 15 मिनट बाद युवक पुन: वापस आ गए। कहने लगे कि उनका मोबाइल छूट गया।
विज्ञापन
इस पर पुजारी ने जब दरवाजा खोला तो युवकों ने पुजारी को बंधक बना लिया। लुटेरों ने पुजारी के अंगौछे से हाथ, पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। लुटेरों ने परिसर में पड़े बिजली के तार से पुजारी का गला भी बंाध दिया। युवकों ने पुजारी के कमरे में घुस सूटकेश में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को तोड़ दिया और भगा गए। कुछ देर बाद होश आने पर पुजारी ने किसी तरह से अपने को बंधन मुक्त कर समिति के पदाधिकारियों को इसकी खबर दी। पदाधिकारियों ने पुजारी को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे कोतवाल घनश्याम पांडे ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुजारी ने पुलिस को बताया कि युवक पल्सर से आए थे। दो युवकों के गले में लाल रंग की तौलिया और एक युवक के गले में सफेद रंग की तौलिया थी। सफेद रंग की तौलिया वाला युवक मुंह बांधे था। पीड़ित पुजारी ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी थी। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई थी।
लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए बनाई टीमें
कस्बे के साईं मंदिर में हुई लूट की घटना को लेकर कोतवाल घनश्याम पांडे ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई हैं। कोतवाल ने बताया कि हर हाल में लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी।