फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crocodile spotted in drain; panic spreads in the area.

Hamirpur News: नाले में दिखा मगरमच्छ, इलाके में फैली खलबली

Sun, 06 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crocodile spotted in drain; panic spreads in the area.
फोटो06 एचएएमपी16- खेत के पास नाले में मगरमच्छ। संवाद
कुरारा (हमीरपुर)। बरसात के बीच खेतों के पास नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से हरेहटा गांव में रविवार को खलबली मच गई। यह खबर जब गांव पहुंची तो ग्रामीण मगरमच्छ देखने के लिए दौड़ पड़े। वन विभाग को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा हरेहटा निवासी संजय प्रजापति रविवार को खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी से भरे नाले में मौजूद मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखते ही वह सहम गए और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों का अनुमान है कि लगातार बारिश के कारण नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी बढ़ने से मगरमच्छ यहां तक पहुंच गया होगा। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि मगरमच्छ नाले से आबादी की ओर पहुंच गया तो किसी अनहोनी हो सकती है। ग्रामीण महिपाल प्रजापति ने वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


ऐसी कोई जानकारी मुझे नहीं है। रेंज अधिकारी से जानकारी कर रेस्क्यू के लिए टीम भेजी जाएगी। ग्रामीण मगरमच्छ देखने के चक्कर में उसके नजदीक न जाएं। -अरविंद कुमार, डीएफओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed