फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Youth gets hit on the ground, death due to head injury

युवक को जमीन पर पटका, सिर में चोट आने से मौत

Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth gets hit on the ground, death due to head injury
अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दरवाजे के पास भैंस बांधने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज के साथ दोनों पक्षों में गुत्थमगुत्था होने लगी। इसी बीच एक युवक ने दूसरे को जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरने से युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव निवासी देवेंद्र (23) पुत्र देशराज लोधी खेती में अपने पिता का हाथ बटाता था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे उसके पड़ोसी जयचंद्र पुत्र रज्जू की भैंस दरवाजे के सामने बंधी थी। इससे आने जाने में परेशानी होने पर देवेंद्र ने जयचंद्र से भैंस बांधने से मना किया तो जयचंद्र झगड़ा करने पर आमादा हो गया।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने बताया जब रास्ते में बंधी भैंस उसका चचेरा भाई देवेंद्र खोलने लगा तो जयचंद्र ने उसे हाथ मारकर उसे झाकड़ पर फेंक दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। बताया कि बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशराज लोधी के पास करीब 28 बीघा जमीन है। उसने बताया कि देवेंद्र का तीन माह पूर्व ही रिश्ता तय हुआ था। वह इकलौता पुत्र था। घर का चिराग बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मचा है। जरिया एसओ रामजीत गौड़ ने बताया मामले की जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed