फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women struggle on indecency, five injured

महिलाओं से अभद्रता पर संघर्ष, पांच घायल

Sun, 09 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Women struggle on indecency, five injured
घायल चंद्रप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के सरसेड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान विवाद होने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और चाकू चले। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। समारोह में हवाई फायरिंग भी हुई जिससे शादी के घर में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सरसेड़ा गांव निवासी पारीक्षत पुत्र बालादीन ने बताया कि शुक्रवार की रात उसकी भतीजी मीरा की बारात आई थी। शादी में उसके नाते रिश्तेदार भी आए थे। बताया कि रात करीब 12 बजे बहगांव निवासी रिश्तेदार चंद्रप्रकाश और हरीसिंह पुत्रगण रामरतन शराब के नशे में धुत होकर आए। वह लोग कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। बताया कि जब दोनों को अभद्रता करने से रोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


बताया कि सुबह करीब पांच बजे चंद्रप्रकाश चाकू लेकर आया और उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए उसके पेट में चाकू मार दिया। इसी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। पारीक्षत ने बताया कि उसका पिता बालादीन बचाने आया तो उसे भी मारापीटा। दूसरे पक्ष के चंद्रप्रकाश ने बताया कि उसके साढू की लड़की की शादी थी। बताया कि शादी के दौरान पारीक्षत पुत्र बालादीन शराब के नशे में आया और उसकी पत्नी रूकमणि से अभद्रता करने लगा। जब रोका तो मारने के लिए उतारू हो गया। मारपीट में एक पक्ष के पारीक्षत, बालादीन तथा दूसरे पक्ष के चंद्रप्रकाश, रूकमणि और हरीसिंह को चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed