फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Widow pension base card required

विधवा पेंशन के लिए आधार कार्ड जरूरी

Wed, 11 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Wed, 11 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Widow pension base card required

विधवा पेंशन के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। पेंशन पाने वाले सभी लोगों को अपने आधार कार्ड की कॉपी ऑनलाइन जमा करनी होगी। सभी 12,420 पेंशनर्स जल्द से जल्द यह औपचारिकताएं पूरी करा लें।

विज्ञापन


आधार क ार्ड से खाता लिंक होने के बाद पेंशनर्स के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। लेकिन जिले में अभी तक अधिकारियों ने मेल आईडी ही जारी नहीं की है। फिलहाल पेंशन धारक आधार कार्ड की फोटो कापी संबंधित कार्यालय पर जमा करने को मजबूर है।
विज्ञापन


वृद्धावस्था व विधवा पेंशन ऑनलाइन होने के बाद पहली किस्त इसी माह आ जाएगी। इसके बाद दूसरी किस्त आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करने के बाद ही आएगी। इसलिए अपने आधार कार्ड की कॉपी जल्द से जल्द किसी भी जन सुविधा केंद्र पर पहुंचकर डाउनलोड कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जिले में पेंशन जारी करने वाले विभागों को अभी मेल आईडी जारी नहीं हुई है। जिसके चलते कर्मचारी आधार कार्ड की फोटो कॉपी फाइलों में इकट्ठा कर रहे है। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि पेंशनर्स का जिस बैंक में खाता है वह उसी बैंक पर जाकर आधार कार्ड लिंक करा सकते है।

जिला प्रोेबेशन विभाग से जुड़ी 12,420 विधावाएं पेंशन पा रही है। जिले में अभी आधार कार्ड बमुश्किल 13 फीसदी लोग ही बनवा सके है। ऐसे में जिन विधवाओं के आधार कार्ड बने है उन्हें कार्यालय की परिक्रमा लगानी पड़ रही है। वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में विभाग को मेल आईडी जारी की जा चुकी है।

जिसके द्वारा पेंशनर्स किसी भी जनसुविधा केंद्र पर जाकर पांच रुपये का भुगतान कर अपने आधार कार्ड को लिंक करा रहे है। इसी के साथ बैंक खाते का मिलान कराने में आसानी मिल जाती है।

फिलहाल देखा जाए तो प्रोबेशन कार्यालय में अभी खाते से ही ऑनलाइन नहीं हो पाए है। करीब छह हजार खाते ही ऑनलाइन हो सके है। ऐसे में समझा जा सकता है कि ऑनलाइन में हो रही देरी को छिपाने की गरज से शासन द्वारा जारी मेल आईडी बताने से गुरेज किया जा रहा है।


विधवा पेंशन ऑनलाइन की जा रही है। आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग में अभी करीब 6 हजार खाते ऑनलाइन हो चुके है। आधार कार्ड लिंकप कराने संबंधी कोई मेल आईडी शासन से जारी नहीं हुई है।
रंजना सिन्हा, जिला प्रोबेशन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed