{"_id":"5d0f460510c365d2bfbc02b5527ee978","slug":"unpaved-and-logging-were-outraged-by-the-legislator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव व कच्चा रास्ता देख बिफरे विधायक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलभराव व कच्चा रास्ता देख बिफरे विधायक
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर क्षेत्रीय विधायक
विज्ञापन
गयादीन अनुरागी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन प्रसूति गृह का अधूरा निर्माण, जलभराव व
कच्चा रास्ता देख बिफर गए और बोले कि वह विधानसभा सत्र में इन समस्याओं का
मुद्दा उठाएंगे।
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जरा सी बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। अस्पताल, चिकित्सक तथा कर्मचारी आवास का रास्ता कच्चा होने से सब तरफ कीचड़ हो जाता है।
कीचड़ से सने जूते और चप्पल पहनकर अस्पताल जाने वाले लोगों से अस्पताल में गंदगी फैल जाती है। जलभराव से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को विधायक गयादीन अनुरागी अचानक अस्पताल पहुंचे तो उन्हें गंदगी मिली।
फिर निर्माणाधीन प्रसूति गृह का अधूरा भवन देख नाराजगी जताई। विधायक के पूछने पर जेई ने बताया कि कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल प्रसूति गृह का निर्माण करा रही है जिसकी लागत सवा दो करोड़ रुपये है।
बताया कि सितंबर 2015 तक इसका निर्माण पूर्ण होना है। चिकित्सक व कर्मचारी आवास को जाने वाले कच्चे रास्ते के बारे में पूछने पर बताया गया कि इसके लिए बजट नहीं है।
निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों ने विधायक को बताया कि कुछ चिकित्सक अस्पताल की दवाएं न लिख बाहर की दवाएं लिखते हैं। विधायक ने महिला वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल भी लिया।