फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Union Minister of State for officers reprimanded

केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकारा

Mon, 27 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 27 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for officers reprimanded

रविवार को केें द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति समर्थकों के साथ

विज्ञापन
करीब 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। वहां मौजूद एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद ही पुलिस मृत छात्रा के माता पिता को हिरासत से मुक्त किया। उन्हें छात्रा का शव यमुना में फेंकने व परिजनों को बंधक बनाए रखने की जानकारी हुई तो उनका पारा चढ़ गया।

करीब दो घंटे इंतजार के बाद डीएम व एसपी जब पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे तो उन्होंने कमिश्नर कल्पना अवस्थी से शिकायत की। तब थोड़ी ही देर में दोनों अधिकारी पहुंच गए।

केंद्रीय मंत्री ने दोनों अधिकारियों को उनकी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। मृतका के पिता व उसने परिजनों का मेडिकल कराने के साथ ही मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात कही।

वहीं पुलिस की गोली से मरे युवक के मामले में पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जिलाधिकारी से तीन सवाल किए।

लेकिन डीएम उनके सवालों का कोई जवाब नही दे सक ीं, उन्होंने पूछा कि दंगाइयों पर पुलिस पहले आंसू गैस का प्रयोग करती है, फिर वाटर कैनन, फिर रबर की गोलियों चलाई जाती हैं।

लेकिन इस घटना में सीधे फायरिंग के आदेश किसने दिए। इसका भी जवाब जिलाधिकारी नहीं दे सकी। इस मौके पर भाजपा नेता राजीव शुक्ला, बाबूराम निषाद, सरस्वती शरण द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, जगदीश व्यास, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष एम खान, लक्ष्मीरतन साहू सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

 
   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed