फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unhappy with the unemployment, the young man himself

बेरोजगारी से परेशान युवा ने की खुदकशी

Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with the unemployment, the young man himself
hanged
 बिवांर थानाक्षेत्र के लदार में बीटेक करने के बाद बेरोजगारी से परेशान युवक ने सोमवार शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


लदार निवासी दीपक (27) पुत्र राजकुमार ने कुछ समय पहले बांदा में अपने मामा के यहां रहकर बी.टेक किया था। वह रोजगार की तलाश में था। उसका पिता दिल्ली में मजदूरी करता है माता गांव में थी। पिछले सप्ताह वह गांव लदार लौटा था। सोमवार को उसने घर के दरवाजे अंदर से बंद किए और फांसी पर लटककर जान दे दी। थोड़ी देर बाद उसकी मां पशुशाला से आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने बेटे को कई बार आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी आए और दीवार फांदकर घर के अंदर गए। कमरे में दीपक फांसी पर झूल रहा था। पड़ोसियों ने कुंडी खोली तो परिजन और ग्रामीण अंदर आए। इसके बाद दीपक के पिता को सूचना दी गई। वहीं ग्रामीणों के निर्णय पर आनन फानन में दीपक का अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना नहीं दी गई।  मरने से पहले उसने अपना मोबाइल भी तोड़ दिया था। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोगों व परिजनों का कहना है कि दीपक बेरोजगारी से परेशान था। बिवांर एसओ राममिलन का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed