फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Uncontrolled auto reflex , nine students injured

अनियंत्रित ऑटो पलटा, नौ छात्र घायल

Wed, 11 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto reflex , nine students injured

इचौली स्थित पहलवान सिंह इंटर कालेज से हाईस्कूल की

विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरा आटो सड़क पर पलट गया। इससे आटो सवार नौ छात्र घायल हो गए।

घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी है।

बुधवार को हाईस्कूल के कला विषय का पेपर था। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव निवासी छात्र इचौली के पहलवान सिंह इंटर कालेज में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा देने के बाद छात्र आटो से लौट रहे थे।

सिजनौड़ा के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। उबड़-खाबड़ मार्ग पर संतुलन बिगड़ गया और आटो सड़क पर पलट गया। इससे ऑटो के नीचे दबकर नौ छात्र घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे यात्रियों और खेतों में काम करने वाले लोगों ने छात्रों को बाहर निकाला और कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आटो चालक मौके से भाग निकला।

घायलों में पंकज श्रीवास (16) पुत्र संतोष, लक्ष्मीनारायन (16) पुत्र रामबाबू, जितेंद्र (17) पुत्र रामप्रकाश, राहुल (15) पुत्र सोना, अखिलेश (16) पुत्र बैजनाथ, पंकज विश्वकर्मा (16) महेश और प्रेमचंद्र (16) पुत्र अर्जुन हैं। इनके अलावा छात्र सोनू और मोहित भी घायल हुए हैं।

पंकज श्रीवास की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोटें है। वह बोल नहीं पा रहा था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed