{"_id":"9f90ce7922263dbd02eb001ed1ded63d","slug":"two-people-died-in-an-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो की मौत
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरिया थानाक्षेत्र के गोहांड कस्बे के पास पनवाड़ी बिलराया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक के दूसरे भतीजे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
राठ थानाक्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी खलक सिंह (30) की दो भैंसें शनिवार को खो गईं थीं। रविवार देर शाम खलक सिंह, भतीजे अरुण (20) के साथ बाइक से इन्हें तलाशने निकला था। साथ में अन्य बाइक पर स्यावरी थाना राठ निवासी उसका दूसरा भतीजा शैलेंद्र साथी के साथ था।
विज्ञापन
गोहांड तिराहे के आगे पनवाड़ी बिलराया मार्ग पर खलक सिंह शैलेंद्र से आगे निकल गया। इसी बीच उरई की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। शैलेंद्र मौके पर पहुंचा तो वहां खलक सिंह और अरुण को गंभीर रूप से लहूलुहान देखकर उसके होश उड़ गए। बाइक भी टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन
जब तक शैलेंद्र कुछ कर पाता, दोनों ने दम तोड़ दिया। उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। थानाध्यक्ष जरिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चाचा-भतीजा भैंसाें की तलाश में निकले थे। थे। शैलेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।