फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor - trolley turnaround , a worker killed

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक मजदूर की मौत

Mon, 06 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 06 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley turnaround , a worker killed

ईंट उतारकर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्राली शेखूपुर गांव की पानी की टंकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें एक मजदूर की मौके पर दबकर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एक हालत गंभीर होने पर कानपुर रिफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बीती रात ट्रैक्टर ट्राली घाटमपुर से ईंटें लादकर कुरारा थानाक्षेत्र के बचरौली गांव गया था। रात में ही ईंट उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चालक तेज रफ्तार से कुरारा की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


तभी शेखूपुर गांव में पानी की टंकी के पास ंसंतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

ट्रैक्टर में सवार कुरारा कस्बे के मटैना मोहल्ला निवासी कमलेश (30) पुत्र ओमप्रकाश, राकेश कुमार (45) पुत्र राजाराम व रंजीत सिंह (40) पुत्र बृजलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी। तभी कमलेश की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रिफर कर दिया।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार होने के बाद राकेश को कानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। मृतक के चचेरे भाई सभासद चंद्रशेखर ने बताया कि बीती रात 2 बजे घटना हुई।


तब लोगों ने थाना पुलिस को फोन से सूचना दी थी। मगर कोई भी सिपाही नहीं आया।

इस पर क्षेत्राधिकारी को सूचना दी तब कहीं जाकर रविवार की सुबह 7 बजे शव का पंचनामा करने पहुंचे। उसने  कहा कि यदि पुलिस समय से पहुंच कर घायलों का इलाज कराती तो उसके भाई की जान बच सकती थी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र व एक लड़की छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed