फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tractor owners thrown into the wilderness of the robbers

ट्रैक्टर मालिक को जंगल में फेंक गए लुटेरे

Tue, 11 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor owners thrown into the wilderness of the robbers
सुमेरपुर में बदमाशों की पकड़ छूटकर आया युवक परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला

भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। भाड़ा ढोने के बहाने रविवार को ट्रैक्टर ले जाने वाले युवकों ने ट्रैक्टर मालिक को नशीला पदार्थ सुंघाकर कुसमरा के जंगल में फेंक दिया और ट्रैक्टर व ट्राली लेकर फरार हो गए। सोमवार की शाम होश आने पर ट्रैक्टर मालिक जंगल से निकलकर हमीरपुर-कालपी मार्ग पर आया और सड़क किनारे दोबारा बेहोश हो गया। जिसे पुलिस ने बेहोशी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश आने पर उसने पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों को आपबीती सुनाई। मंगलवार को परिजन उसे अस्पताल घर ले आए। जहां वह अभी भी दहशतजदा है।

विज्ञापन


कस्बे के इमिलियाथोक निवासी रामशंकर उर्फ भोला खेतीबाड़ी करने के साथ अपने ट्रैक्टर से भाड़ा करता था। रविवार की दोपहर वह अपना ट्रैक्टर विकासखंड कार्यालय के समीप भाड़े के लिए खड़ा था। तभी अज्ञात बाइक सवार दो युवक हमीरपुर से भाड़ा लाने के लिए ट्रैक्टर तय कर लिया और उसे अपने साथ हमीरपुर लिवा ले गए। पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार उसके ट्रैक्टर को तहसील मार्ग पर ले गए और कुछ खा पी लेने की बात कही। जिस पर उसे कोल्ड ड्रिंक और समोखा खाने के लिए दिए लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके मुंह में रूमाल रखकर दबा दिया। जिससे उसे नशा छा गया और ट्रैक्टर-ट्राली में लिटाकर ट्रैक्टर लेकर चल दिए।
विज्ञापन


सोमवार के दिन चार बजे वह कुसमरा के जंगल में पड़ा था। होश आने पर वह खेतों के रास्ते होकर हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर किसी तरह पहुंचा लेकिन फिर बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे देर रात सदर कोतवाली पुलिस ने सड़क किनारे से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की सुबह होश आने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले आए। फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने ट्रैक्टर मालिक से लूट की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बताने के अनुसार लुटेराें की पहचान के लिए जजी मार्ग सहित प्रमुख जगहों पर लगे सीसी कैमराें की फुटेज खंगाली जा रही है लेकिन अभी तक लुटेराें का सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed