फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tips to higher yields , lower costs

कम खर्च में अधिक पैदावार के टिप्स दिए

Sun, 15 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tips to higher yields , lower costs

कसबे के रहमानियां के निकट आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने कम खर्च कर फसलों में अधिक पैदावार लेने की जानकारी दी।

विज्ञापन


भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग की द्वितीय इकाई ने किसान गोष्ठी/प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें कृषि वैज्ञानिक अरविंद तिवारी ने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार की तकनीक बताई। बताया कि सबसे पहला कार्य खेत की मिट्टी का परीक्षण कर उसके स्वास्थ्य की स्थिति जाननी होगी।

खेत में किन पौष्टिक तत्वों की कमी है। उसको पूरा करने के साथ कम से कम उर्वरकाें का प्रयोग तथा बीज शोधन कार्य की तकनीकी जानना आवश्यक है। बीज शोधन के लिए सीरम/ कैप्टान का प्रयोग करने की आवश्यकता होती है तथा जैविक विधि से बीज शोधन अधिक सस्ता और सुलभ होता है।
विज्ञापन


बीज शोधन के लिए पांच किलो गोबर व पांच किलो गौमूत्र, 100 ग्राम खेत की मिट्टी तथा 50 ग्राम चूना मिलाकर बीज का उपचार करने से विषाणु जनित बीमारियों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के ज्ञानप्रकाश ने मृदा परीक्षण के लिए तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी में कृषक कलीमुल्ला, रुस्तम खां, शबीर, महमूद अहमद, कबीरुद्दीन सिद्दीकी, जब्बार अहमद, गयादीन, अवधेश, सुजाऊद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed