{"_id":"9d997bc852d75fe3f7b4a9b9ae1c61e3","slug":"thousands-took-to-the-cargo-lifter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों का माल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजारों का माल ले गए चोर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने हाइवे किनारे स्थित किराना की दुकान और एक
विज्ञापन
घर के ताले तोड़ दिए। दुकान से तो चोर कुछ नहीं ले जा पाए, किंतु घर से
रुपये, जेवर और बर्तन समेत करीब एक लाख का माल उठा ले गए। पीड़ितों ने थाने
में तहरीर दी है।
शुक्रवार की रात पशु बाजार के निकट हाईवे किनारे स्थित खान किराना स्टोर का चोरों ने ताले तोड़ दिए। हालांकि चोर यहां से कुछ ले नहीं जा सके। इसके बाद चोरों ने ऊंछाथोक निवासी राजकुमार साहू के मकान का ताला तोड़कर बीमा की किस्त के लिए रखे 13 हजार रुपये, 80 हजार के जेवर, बर्तन और गैस सिलेंडर उठा ले गए।
पीड़ित ने बताया कि वह यूनीलीवर कंपनी में रात ड्यूटी करने गया था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई थी। घर में ताला बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
उधर, रेलवे स्टेशन पर स्थित राजकुमार चौरसिया की दुकान की चौखट उखाड़कर चोर सामान उठा ले गए। बाबू गुप्ता की दुकान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिए। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने बताया कि चोरी की घटनाओं में नशेड़ियों का हाथ है। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।