फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Things are not normal, going off in the town market

सामान्य नहीं हो रहे हालात, कस्बे में बंद रहा बाजार

Sun, 09 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Things are not normal, going off in the town market

शासन प्रशासन की कोशिशों के बाद भी कस्बे का जन जीवन

विज्ञापन
सामान्य नहीं हो पा रहा है। शनिवार को भी कस्बे का बाजार बंद रहा। जिससे छोटे दुकानदार, चाट के ठेला व सब्जी वालों की रोजी रोटी चलना दूभर हो गया है। लेकिन न्याय की लड़ाई में वह भी पीछे नहीं है। कस्बे के लोगों ने निश्चय कर लिया है कि अपनी आवाज से सरकार को नींद से जगाकर ही रहेंगे।

स्बे के लोग अपना नाम न छापने के शर्त पर अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहते हैं कि प्रशासन अपनी खामियां छिपाने के लिए जान बूझकर सच्चाई को सरकार के सामने नहीं आने दे रहा है।

900 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा वापस होने के बाद शुक्रवार को कस्बे में कुछ दुकानें खुली। इस पर पाथामाई मंदिर में धरने में बैठी महिलाओं ने माइक से एनाउंस किया कि कस्बे के व्यापारियों व नेताओं ने धोखा दिया है।

अब हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी और महिलाओं का साथ देने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकार को स्थिति सामान्य दिखने लगे।

लेकिन जब तक सभी मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed