फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The young man committed suicide by fire

युवक ने आग लगाकर आत्महत्या की

Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by fire

दिमागी रूप से परेशान युवक ने सूने घर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
मकान से धुआं उठने पर पड़ोसी दौड़े और दरवाजा तोड़कर बचाने का प्रयास किया। मगर तब तक उसकी झुलसकर मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर गांव निवासी रामबहादुर कोरी (42) पुत्र जयनारायण मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह कुछ दिनों से किसी कारणवश दिमागी रूप से परेशान रहता था, पूछने पर भी कारण नहीं बताया।

उसकी पत्नी रामकली पुत्री को लेकर इमिलिया सुमेरपुर एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गई थी। जबकि दूसरी पुत्री उमाकांती (8) घर में थी। शुक्रवार सुबह वह बकरी चराने खेतों की ओर चली गई तभी करीब 9 बजे घर में अकेले रामबहादुर ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

मकान से धुआं उठता देख पड़ोसी दौड़े और दरवाजा  तोड़कर उसे बाहर निकाला।  लेकिन तब तक रामबहादुर की आग से जलकर मौत हो चुकी थी। मृतक के बड़े भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि उसका भाई दिमागी रूप से परेशान रहता था।

इसके पहले भी दो बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। बताया कि एक बार कांच पीस कर खा गया तो दूसरी बार पेट में हंसिया घोंप ली थी। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed