फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The woman and the teenager are hanged

महिला और किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 09 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Sun, 09 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

राठ।पति से कहासुनी पर पत्नी ने फांसी लगा ली। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति से दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। उधर, मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने रविवार तड़के गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

मझगवां थाने के झिन्नावीरा गांव निवासी प्रेमसहाय रैकवार की आठ साल पहले श्रीदेवी से शादी हुई थी। प्रेम सहाय पिछले कुछ महीनों से पत्नी श्रीदेवी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहा था। बीते एक पखवारे पहले दोनों अपने गांव आए थे। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे प्रेम सहाय अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे का टीकाकरण कराने के लिए एएनएम सेंटर गया था। प्रेम सहाय के माता-पिता गेहूं की फसल कटाई के लिए खेत गए थे। उसी दौरान श्रीदेवी ने सूना घर पाकर फांसी लगा ली। पति जब लौटकर घर आया और पत्नी को रस्सी से टंगा देख आनन-फानन उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


प्रेमसहाय ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। छोटे बच्चे का मुंडन संस्कार कराने वह दिल्ली से आया था। घटना के कारणों को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पत्नी पति से दिल्ली जाने के लिए कह रही थी। इसी तरह से कोतवाली के रौरो गांव निवासी सुघर सिंह की 17 वर्षीया पुत्री रजनी ने फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि रविवार की सुबह करीब चार बजे उसकी पुत्री रजनी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। गांव के बाहर एक खेत में लगे बबूल के पेड़ पर दुपट्टा से फांसी लगा ली। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर किशोरी को देखा तो हड़कंप मच गया। बताया कि उसकी पुत्री काफी सालों से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed