{"_id":"d7861dcc8dc8c5fe0732ad564d49cfaa","slug":"the-water-crisis-in-gauradevi-15-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरादेवी में 15 दिन से पेयजल संकट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरादेवी में 15 दिन से पेयजल संकट
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अंदर फोरलेन निर्माण होने से जहां अच्छी सड़क
विज्ञापन
की लोगों को सौगात मिल रही है। वहीं इन दिनों गौरादेवी बस्ती के लोग पेयजल
संकट से जूझ रहे हैं। इसके पीछे कार्यदाई संस्था पीएनसी की जेसीबी ने
खुदाई के दौरान जलसंस्थान की पाइप लाइन तोड़ दी है। एक पखवारा गुजरने के
बाद जलसंस्थान ने टूटी पाइप लाइन की मरम्मत रविवार से करानी शुरू कर दी
है।
गौरादेवी बस्ती में पीने के पानी का संकट 15 दिन से जारी है। इसमें करीब 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। मौजूदा समय में हमीरपुर से कालपी तक फोरलेन का निर्माण लोनिवि करा रहा है। शहर के अंदर सड़क के किनारे से मकान बने हैं।
जगह कम होने पर फोरलेन सिकुड़ गया है। मौजूदा समय में सिर्फ 7 मीटर चौड़ाई से ही मार्ग निर्माण शहर के अंदर कालपी चौराहा तक कराया जा रहा है। वहीं जलसंस्थान की पाइप लाइन इसी सड़क के किनारे से गुजरी है।
जगह अभाव के चलते मिट्टी की खुदाई के दौरान जेसीबी ने जलसंस्थान की पाइप लाइन ध्वस्त कर डाली है। ऐसे में गौरादेवी मोहल्ला के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।
मौहल्ले के दीपक कुशवाहा ने बताया कि जलसंस्थान का पानी उनके मोहल्ले में पहले भी कम आता रहा है इधर पाइप टूटने से पानी को लेकर परेशान रहते हैं। वैसे जलसंस्थान ने टूटी पाइप लाइन की मरम्मत रविवार से करानी शुरू कर दी है।
लेकिन पानी संकट कब दूर होगा अभी यह निश्चित तौर पर नहीं बता पा रहे हैं। सहायक अभियंता जलसंस्थान एसके त्रिवेदी ने कहा कि पाइप लाइन जहां तक ठीक है उन मोहल्लों में पानी की सप्लाई हो रही है।
गौरादेवी मोहल्ला पीने के पानी से प्रभावित है। संस्थान पांच टैंकरों से सप्लाई कर रहा है। शुक्रवार को पाइप आ गए थे, ठेकेदार ने नई लाइन डालना शुरू कर दिया है। पाइप लाइन जल्द ही डालकर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।