फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The two sides went in clubs, eight injured

दो पक्षों में चलीं लाठियां, आठ लोग घायल

Mon, 11 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
The two sides went in clubs, eight injured
राठ में मारपीट के दौरान घायल धर्मेंद्र, मुकेश। - फोटो : अमर उजाला

राठ (हमीरपुर)। कोतवाली के बहपुर गांव में बीती रात नौटंकी में महिला कलाकारों के साथ नाचने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर लाठियां भांजी। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के करीब आठ लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें एक  पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और लूटपाट का भी आरोप लगाया है। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बहपुर गांव निवासी श्रीपाल राजपूत के लड़के नरेंद्र की सोमवार को शादी थी। शादी पर रविवार की रात श्रीपाल राजपूत नेनौटंकी का आयोजन कराया था।  शादी में शामिल होने के लिए उसके नाते रिश्तेदार भी आए हैं। बीती रात करीब 11 बजे नौटंकी शुरू हुई। रात करीब दो बजे गांव के कुछ युवक मंच पर चढ़ गए और नृत्य कर रहीं महिला कलाकारों के साथ नाचने लगे। इस पर मौैजूद श्रीपत राजपूत के कुछ रिश्तेदारों ने युवकों को महिला कलाकारों के साथ नाचने से रोका। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। श्रीपत राजपूत के रिश्तेदार परा गांव निवासी देवनारायन ने बताया कि विवाद होने पर नौटंकी बंद करा दी गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद गांव का रामसिंह, देवेंद्र, हितेंद्र सहित करीब 10-15 लोग आए और उनके घर पर हमला कर दिया। बताया कि गांव के युवकों ने घर में घुसकर सो रहे रिश्तेदारों को लाठी-डंडों से जमकर मारापीटा। इस मारपीट में गल्हिया निवासी धर्मेंद्र पुत्र शिवनारायन लोधी, परा गांव निवासी रामबाबू पुत्र विश्वनाथ, मुकेश पुत्र देवनारायन सहित पानकुंवर पत्नी शिवनाथ, अखिलेश पत्नी देवनारायन घायल हो गए। देवनारायन ने बताया कि उसके भांजे नरेंद्र को भी चोट आई हैं। आरोप लगाया कि हमला करने वाले ग्रामीण घर में घुस गए और घर में रखा चढ़ावे का जेवर मंगलसूत्र, पायल, हाफ पेटी, बिछुआ, तीन सोने की अंगूठी, सोने का हार और जंजीर लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गल्हिया गांव निवासी अशोक पुत्र कालीचरन निवासी गल्हिया ने रविंद्र, जितेंद्र, हितेंद्र और राम सिंह तथा दूसरे पक्ष के देवेंद्र पुत्र राम सिंह ने मुकेश, नरेश और श्रीपाल के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed