फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The two sides clashed in bloody revenge

खूनी रंजिश में दो पक्ष भिड़े

Sat, 20 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
The two sides clashed in bloody revenge
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जजी परिसर में पुरानी रंजिश को लेकर पेशी पर आए दो पक्ष आमने-सामने आते ही भिड़ गए। इससे परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से जमकर मारपीट की। उधर, जजी परिसर में सुरक्षा को लगी पीएसी को इस घटना की भनक तक नहीं लग सकी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और एक पक्ष के  दो लोगों को साथ ले गई।

विज्ञापन


थाना कुरारा के पतारा गांव में दो पक्षों के बीच कई वर्षों से खूनी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के मुकदमे  अदालत में चल रहे हैं। इसी मामले में शनिवार को दोनों पक्ष पेशी पर आए थे। बीते वर्ष पतारा निवासी रमन सिंह की हत्या हुई थी। जिसमें दीपक यादव वांछित चल रहा था। वह सीजेएम कोर्ट में हाजिर होने अपने साथियों दिनेश माली, झल्लू सिंह व एक अन्य के साथ न्यायालय परिसर पहुंचा।
विज्ञापन


लेकिन वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के वीरेंद्र ब्रह्म सिंह व जगभान सिंह आमने सामने पड़ गए। जिस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक-दूसरे को मारने पीटने लगे। इस घटना से जजी परिसर में अफरातफरी मच गई। मारपीट की घटना के बीच वादकारियों के साथ अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई। तभी कुछ लोगों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जजी परिसर में हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी अपना कैंप लगाए है। लेकिन मारपीट की इस घटना में उसे जानकारी तक नहीं हो सकी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के झल्लू और दिनेश माली को अपने साथ कोतवाली ले गई। उधर वांछित चल रहा दीपक सीजेएम कोर्ट में हाजिर हो गया।


उधर दूसरे पक्ष के वीरेंद्र ब्रह्म व जगभान को पुलिस ने कोतवाली आने को कहा। वीरेंद्र ब्रह्म सिंह के अधिवक्ता प्राणेश सिंह ने बताया कि उनका मुवक्किल अपने भाई रमन के मर्डर केस की गवाही देने अदालत आया था। जबकि जगभान डकैती कोर्ट में गवाही देने आया था। वहीं दूसरे पक्ष के अधिवक्ता गणेश पांडेय ने बताया कि उनका मुवक्किल दीपक न्यायालय में हाजिर होने आया था। इस मामले में कोतवाली प्रभारी चंचल यादव का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed