{"_id":"20dffb50d7aa94c9a10f65b482fdf31e","slug":"the-schoolchildren-help-to-earthquake-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने भूकंप पीड़ितों को दी आर्थिक मदद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बच्चों ने भूकंप पीड़ितों को दी आर्थिक मदद
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Fri, 15 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से बर्बाद हुए लोगों को राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है।अब स्कूली बच्चों ने आर्थिक मदद दी है।
व्यापारी, स्वयंसेवी संस्थाओं व विकास मंच आदि के बाद अब स्कूल कालेजों के छात्र छात्राएं व शिक्षक भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुछेछा के बच्चों ने 11 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की और बैंक ड्राफ्ट बनवाकर गुरुवार को जिलाधिकारी संध्या तिवारी को सौपा।
प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सहयोग राशि को जुटाने में बच्चों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। कक्षा 9 के अनुभव मिश्रा ने 1100 रुपये जबकि छात्र यश यादव, चंचल यादव, दिवाकर, मांशी तिवारी आदि ने 500-500 रुपये का योगदान किया। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की।
जिलाधिकारी को ड्राफ्ट देते समय केके द्विवेदी, विवेक, अनिल, अनीता सक्सेना, राकेश शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव के अलावा स्कूल के बच्चे भी मौजूद रहे।