फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The police treated all victims dearly

हर पीड़ित से थाने में नरमी से पेश आएं

Tue, 17 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Tue, 17 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The police treated all victims dearly

चित्रकूट धाम मंडल बांदा के डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने सोमवार  सुबह पुलिस लाइन सभागार में जिले के थानेदारों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस को चौकस रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


वहीं जिले के विभिन्न थानों में होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी ली। बैठक के बाद उन्होंने पुलिस लाइन के विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया।

डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी सुबह मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने लोनिवि के डाक बंगलेे में पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह व एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा से मुलाकात की। इसके बाद डीआईजी पुलिस लाइन सभागार पहुंचे। जहां उन्होंने थानेदारों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन


थानेदारों से परिचय लेने के बाद उन्होंने एक-एक थानेदार से उनके क्षेत्र के गांवों और हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी ली। थानेदारों से पूछा कि उनके क्षेत्र में किस तरह का अपराध है या होता है। इसके बाद डीआईजी ने शासन के आठ बिंदुओं के अभियान की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने थानेदारों से कहा कि थाने में आने वाले हर पीड़ित की शिकायत दर्ज की जाए और उससे नरमी से पेश आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम, यातायात कार्यालय, अर्दली रूम का निरीक्षण किया। यातायात विभाग के कार्यालय की जगह छोटी होने पर डीआईजी से नाराजगी जाहिर की।

निरीक्षण के समय एसपी डीपी सिंह, एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा, सदर सीओ बीएन राय, प्रतिसार निरीक्षक दलवीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed