फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The pits themselves are making

खुद करा रहे गड्ढों का पैचवर्क

Mon, 31 Aug 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 31 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The pits themselves are making

राठ-हमीरपुर मार्ग के अति जर्जर हिस्से के मरम्मत

विज्ञापन
कार्य का बीड़ा एक मौरंग व्यवसायी ने उठाया है। कुछेछा मोड़ से छानी तक सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में ईंट का रोरा, पथरी व बजरा डलवाने का काम शुरू हो गया है। जिससे आवागमन में थोड़ी सी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

राठ-हमीरपुर मार्ग की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। वहीं मार्ग के निर्माण के लिए बजट भी जारी हो चुका है, लेकिन किन्हीं कारणों से अभी तक मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।

राठ मोड कुछेछा से छानी गांव तक यह सड़क पूरी तरह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। निर्माण कार्य का बजट जारी होने से लोनिवि अब मरम्मत का कार्य भी नहीं कर रही है।

मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। समस्या  देखते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य कराने का बीड़ा एक मौरंग व्यवसायी ने उठाया है।

मौरंग व्यवसायी गुड्डू सिंह ने इस सड़क के गड्ढों में ईंट, पत्थर व बजरा डलवाकर सड़क को चलने लायक बना रहे हैं। इस कार्य को देखकर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है।

सड़क में मरम्मत का कार्य करा रहे मेट जगराम ने बताया कि अभी छानी की तरफ गड्ढे भरवाने का काम शुरू किया है। राठ मोड़ तक यह काम किया जाना है।

उन्होंने बताया कि गड्ढों के कारण मौरंग लेकर गुजरने वाले ट्रक आए दिन खराब हो रहे थे। इससे व्यापार प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए गड्ढों को पाटने का काम खुद करवा रहे हैं, इससे व्यापार के साथ ही आम लोगों को भी कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed