{"_id":"24fb7fecb1165809302b73584f846281","slug":"the-movement-of-buses-from-yamuna-bridge-closed-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल से बसों की आवाजाही आज से बंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना पुल से बसों की आवाजाही आज से बंद
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का काम सोमवार को
विज्ञापन
भी जारी रहा। संभावना जताई गई कि मंगलवार को ओवरब्रिज से सिर्फ हल्के
वाहनाें को भी निकलने दिया जाएगा। मंगलवार से बसाें की आवाजाही रोक दी
जाएगी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया
जाएगा।
शुक्रवार को यमुना पुल के कोठी नंबर 8 व 9 के बीच स्लैब धंसने के कारण भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
क्षतिग्रस्त हिस्से की तुड़ाई का कार्य करते समय निर्माण इकाई पीएनसी के अधिकारियों के संज्ञान में आया कि क्षतिग्रस्त हिस्से के अंतर्गत दो बीमे क्रे क हुई हैं। जिनकी मरम्मत में समय लगेगा। हल्के वाहनों की आवाजाही बनी रहे।
इसके लिए निर्माण इकाई बीते तीन दिन से क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का कार्य कर रही है। संभावना जताई गई कि सोमवार की रात तक ओवर ब्रिज बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और मंगलवार की सुबह से पुल के ऊपर से बसों का प्रवेश बंद करा दिया जाएगा।
निर्माण एजेंसी के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार से ओवरब्रिज से हल्के वाहनों को गुजरने दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का बड़ा वाहन व बस को नहीं निकलने दिया जाएगा।
बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। जो दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। रोडबेज बसों की आवाजाही पर रोक लगने से अब यमुना पार जाने को मुसाफिरो को पैदल या फिर रिक्शे का सहारा लेना होगा।