फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The fire burned seven acres of wheat

आग से सात बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 11 Apr 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
The fire burned seven acres of wheat

सरीला क्षेत्र के करियारी गांव में प्राकृतिक आपदा के बाद बची खुची फसल आग

विज्ञापन
से जलकर राख हो गई। फसल जलते देख किसान फफक कर रो पड़ा और जुबान से यही निकल रहा था कि अब कैसे करूंगा बेटी की शादी। पीड़ित किसान को एसडीएम ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

करियारी गांव के सुंदरलाल यादव के तीन बेटे विनोद, अशोक व भूरा है। जिनके पास 7-7 बीघा जमीन है। उसका सबसे छोटा बेटा विनोद खेती के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है। 30 अप्रैल को उसकी बेटी पूनम की शादी होनी है।

बेटी की शादी के लिए विनोद ने इस साल पूरे सात बीघे खेत में गेहूं बोया था और मेहनत मजदूरी से भी रुपये जोड़ रहा था। दैवीय आपदा से उसकी आधी फसल नष्ट हो गई थी। गुरुवार रात करीब 12 बजे उसके खेत में कटी एकत्र फसल में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को समझ में आता आग ने  विकराल रूप धारण कर लिया।

लोग आग बुझाने को दौड़े लेकिन तब तक पूरी फसल खाक हो चुकी थी। आग में धधकती फसल देखकर विनोद फफक फफक कर रोने लगा। ग्रामीणों ने उसे समझाया बुझाया। बस वह यही कह रहा था कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले करेगा।

विनोद ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम रामयश गौतम ने बताया कि गांव के लेखपाल योगेंद्र पटेल ने जांच कर ली है। किसान की गेहूं की पूरी फसल खाक हो गई है। उसे खलिहान बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed