फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The driver of the tractor-trolley carrying unconscious

चालक को बेहोश कर ले गए ट्रैक्टर-ट्राली

Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The driver of the tractor-trolley carrying unconscious
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बे से भाड़े में ट्रैक्टर ले जाने वाले अज्ञात तीन लोगों ने चालक को बेहोशी हालत में खेतों में फेंक दिया और ट्रैक्टर व ट्राली चुरा ले गए। होश आने पर ट्रैक्टर चालक ने परिजनों को फोन किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब ट्रैक्टर ले जाने की शिकायत करने थाना घाटमपुर गए तो उन्होंने सुमेरपुर का मामला
विज्ञापन


बताकर टरका दिया। जब सुमेरपुर थाने पहुंचे तो यहां की पुलिस ने घाटमपुर थाने का मामला कहकर टकरा दिया। पीड़ित दोनों थानों के चक्कर काट रहा है।
कस्बे के पैलानी रोड़ निवासी विजय शंकर शिवहरे का पुत्र आशीष (26) ट्रैक्टर लेकर भाड़े के इंतजार में बस स्टैंड में खड़ा था। तभी शनिवार को करीब तीन

बजे तीन अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और घाटमपुर से कुर्सी मेज लाने के लिए दो हजार रुपये में तय किया। भाड़े के लालच में वह ट्रैक्टर लेकर अज्ञात लोगों के साथ घाटमपुर चला गया। जहां युवक को नशीला जूस पिलाकर बेहोशी की हालत में खेतों में फेंक दिया। होश आने पर चालक नेग्रामीणों की मदद से
विज्ञापन


परिजनों को फोन मिलाया। इस पर उसके चाचा सपा नेता नंदकिशोर शिवहरे वहां पहुंचे और भतीजे को साथ लेने के बाद घाटमपुर थाना पहुंचे। सपा नेता ने बताया कि पुलिस ने सुमेरपुर कस्बेे का मामला कहकर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया और बताया कि जब वह सुमेरपुर थाने आए तो पुलिस ने
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटमपुर थानाक्षेत्र में घटना होने की बात कहकर मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया है। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि यह घटना उनके थानाक्षेत्र में नहीं हुई है। इसलिए उनके यहां मुकदमा नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed