फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The children gave the wonderful floats of Lord Krishna

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत झांकियां पेश कीं

Sun, 13 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The children gave the wonderful floats of Lord Krishna

भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर बच्चों ने रंगारंग

विज्ञापन
प्रस्तुतियों के माध्यम से अद्भुत झांकियों के दर्शन कराए। महिलाओं ने सोहर व भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।

श्री ओमर वैश्य महिला मंडल ने शनिवार को मुख्यालय के हाथी दरवाजा स्थित गन्नू चाचा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी कार्यक्रम का आयोजन किया।

समाज के बच्चों ने रंगारंग झांकियां प्रस्तुत कीं। जिसमें बाल गोपाल, कृष्ण कन्हैया, राधा-कृष्ण, नंद यशोदा बने बच्चों की झांकियां देख दर्शक भावविभोर हो गए। इसके अलावा भक्ति गीतों की धुनों पर बच्चों ने आकर्षक डांस भी किया।

इस दौरान महिलाओं ने सोहर व भजन गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंडल की अध्यक्ष भावना ओमर ने कहा कि आज घर-घर कृष्ण पैदा हो रहे हैं।

इसलिए हमें विश्वास है कि समाज में व्याप्त कंस रूपी बुराइयां का जरूर नाश होगा। इस दौरान भावना, नेहा, मीना, मंजू, छाया, रीता, कुमकुम, रेखा, चमेली, सुधा, सुमित, निधी, नीतू, राधिका आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed