{"_id":"e65122ec1a2a7a8eb123e3fa465ec85e","slug":"the-accused-were-found-hanging-only-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों को मिले फांसी तभी न्याय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों को मिले फांसी तभी न्याय
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी से आहत छात्रा के आत्मदाह करने के बाद से
विज्ञापन
पीड़ित परिवार पर तो मानों दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों द्वारा
छात्रा के शव ले जाकर सड़क पर रखकर जाम लगाने के बाद परिवार को जहां पुलिस
की लाठियां खानी पड़ीं वहीं छात्रा का शव भी उनकी बगैर मर्जी से यमुना नदी
में फेंक दिया गया। बेटी की दर्दनाक मौत, पुलिस की लाठियों से जगह जगह काले
पडे़ जिस्म और तो और बेटी का अंतिम संस्कार न कर पाने की पीड़ा से पूरा
परिवार बुरी तरह टूट चुका है। परिवार की पीड़ा को देखकर मृतका की बहन
साक्षी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले तभी तभी उन्हें न्याय
मिलेगा।
लंबी यातनाएं झेल रहे परिवार को भाजपाइयों के दबाव में पुलिस ने छोड़ तो दिया है लेकिन इन लोगों पर अभी भी संकट के बादल छाए हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के कहने पर पुलिस ने मारपीट कर घायल करने वालों का मेडिकल तो करा दिया, लेकिन पुलिस का भय अभी भी परिजनों को सता रहा है।
यही कारण है कि पूरा परिवार पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए भाजपा की शरण में है। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर बैठे मृतक छात्रा के नाना बाबू खरे ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा दी जा रही है।
जबकि वह लोग अभी भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि अभी भी पुलिस का भय सता है। उनकी बेटी को न्याय दिलाने में जिन लोगों ने संघर्ष किया है उन्हें पुलिस गलत तरीके से फंसा रही है।
जब वे छूटेंगे तभी उनका विश्वास प्रशासन के प्रति वापस लौटेगा। रविवार की रात पूरा परिवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई से मिला। इसके बाद पिता राजकुमार खरे, उनके भाई शिवकुमार, रामकुमार, लड़का रविशंकर, बहन साक्षी व दीपाक्षी और पत्नी किरन गांव जाने से किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं।