फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Tell the doctor the baby dead people beaten

बच्ची को मृत बताने पर डाक्टर को लोगों ने पीटा

Sat, 27 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tell the doctor the baby dead people beaten

बालिका को जिला अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित किया तो नाराज परिजनों ने इमरजेंसी कक्ष में उसकी जमकर धुना। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाल को दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यालय के रमेड़ी तरौस निवासी दिलीप सिंह की 11 वर्षीय पुत्री पंचम ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की दोपहर फांसी लगा ली। परिजनों के देख लेने पर उसे इलाज के लिए 2:40 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया।
विज्ञापन


ड्यूटी में तैनात डा.मनीष पुरवार ने बच्ची को देखकर मृत घोषित कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर घर चले गए। कुछ देर बाद घर में परिजनों को बच्ची के हाथ, पैर हिलने का शक हुआ तो परिजन उसे लेकर फिर जिला अस्पताल भागे, जहां चिकित्सक ने उसे देखा और फिर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजनों की डाक्टर से मुहांचाही होने लगी, तभी मौजूद भीड़ ने डाक्टर को पीटना शुरू कर दिया। डाक्टर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर कोतवाल पीके यादव पहुंचे और उन्होंने आलाधिकारियों को सूचना दी। 


हंगामे की सूचना पाकर  जिलाधिकारी संध्या तिवारी, पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा, क्षेत्राधिकारी बीएन राय मौके पर पहुंचे, जहां जिलाधिकारी ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अस्पताल कक्ष में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट को लेकर अन्य चिकित्सकों व स्टाफ के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed