{"_id":"ced7bc7fe8391616a9fc50c27303dc76","slug":"tehsil-day-is-a-long-line-of-friadion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में रही फरियादियों की लंबी लाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहसील दिवस में रही फरियादियों की लंबी लाइन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को चित्रकूट धाम मंडल बांदा की मंडलायुक्त कल्पना अवस्थी की
विज्ञापन
अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में आईं143 शिकायतों में 12 शिकायतों का
निस्तारण हुआ।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी अबरार अहमदी, प्रमोद बजाज आदि ने तहसील पहुंचकर राठ नगर की बदहाल पेयजल व्यवस्था के बारे में अवगत करा मांग की कि मुख्यमंत्री की मौदहा बांध से राठ को पानी सप्लाई करने की घोषणा अमल लाई जाए।
मुगलपुरा राठ के किशोरीलाल पुत्र भैरोप्रसाद के बड़े पुत्र की 17 नवंबर 1996 को कम्बू तालाब में डूबकर असमय मृत्यु हो गई थी। वहीं दूसरे पुत्र की मौत 28 जुलाई सन 2006 में राजकीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हो गई थी। आश्वासन के बाद भी अभीतक मुआवजा नहीं दिया।
धनौरी गांव की रामदेवी, उमादेवी, कुन्तीदेवी सहित लगभग दो दर्जन महिलाओं ने गांव से मौदहा बांध सड़क को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर रास्ते को संकरा करने की शिकायत की।
पठनऊ निवासी गनी मुहम्मद ने मुहाल की सड़क पर फैला अतिक्रमण हटवाने की मांग की। पठानपुरा निवासी नंदकिशोर व उत्तमसिंह ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना में नाम होने के बावजूद खातों में पेशन की राशि नहीं आ रही है।
कस्बा गोहांड निवासी सीताराम ने बताया कि नगर पंचायत ने गलत तरीके से नालियों का निर्माण कराया। जिससे गंदा पानी घरों एवं मंदिर में घुस रहा है। वहीं मुस्करा निवासी चंद्रशेखर ने सचिव पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
झिन्नाबीरा निवासी राजबहादुर ने गांव में पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए एक हैंडपंप लगवाने की मांग की। औंता गांव के बृजेंद्र, रामहेत, अमरचंद्र आदि ने कोटेदार प्रभुदयाल गुप्ता द्वारा ग्रामीणों को राशन न बांटने की शिकायत की।
तहसील दिवस में भूमि संरक्षण विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार परशुराम, बीडीओ तुलसीराम कबीर, नगर पालिका से सफाई इंस्पेक्टर जीतेन्द्र, कोतवाली के एसआई दलबीर सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।