फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   teams will now social audit

अब टीमें करेंगी सोशल आडिट

Sat, 29 Aug 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 29 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
teams will now social audit

मौदहा कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित जिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
केंद्र में महोबा जनपद के चरखारी विकासखंड के कर्मचारियों का तीन दिवसीय आडिट प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में 33 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। जिन्हें मनरेगा एवं श्रम उपायुक्त महेंद्र दत्त पांडेय ने तमाम जानकारियां दीं।

वर्ष 2014-15 में मनरेगा तथा इंदिरा आवास के कार्यों के सोशल आडिट कराने की रणनीति के तहत आडिट टीम गठित की गई।

26 अगस्त से चरखारी विकासखंड के 33 और हमीरपुर जनपद के सरीला, मुस्करा, गोहांड के तीन कोआर्डिनेटर सहित 36 युवक युवतियों को प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार को प्रमाण व सामग्री वितरित की गई।

मनरेगा उपायुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा के मुताबिक ग्राम पंचायतों में कराए गए मनरेगा तथा इंदिरा आवास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखनी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इन कार्यों का सोशल आडिट कराया जाना है।

इसी के तहत महोबा जनपद के चरखारी विकासखंड में तैनात किए गए सदस्यों का प्रशिक्षण कराया गया।

संस्थान के जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा.सुरेश सिंह ने प्रशिक्षण लेने वालों को नसीहत दी कि सोशल आडिट के समय धैर्य, नम्रता के साथ पूरे करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में महोबा के जिला समन्वयक प्रीतम सिंह के अलावा ओम प्रकाश प्रजापति, राममिलन यादव सत्र प्रभारी तथा प्रशिक्षण केंद्र के चंद्रपाल गंगवार ने भी अपने-अपने विषयों का प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed