{"_id":"8532bb3a1d3639e729c58f1e75579129","slug":"suicide-by-hanging-before-the-procession-of-the-groom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात जाने से पहले दूल्हे ने फांसी लगा दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात जाने से पहले दूल्हे ने फांसी लगा दी जान
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sun, 10 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुरारा के पतारा गांव में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
बारात जाने से पहले दूल्हे का शव खेत में फांसी पर लटका मिला। फिलहाल बारात
की जगह उसके शव की यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवार में कोहराम
मचा है।
पतारा गांव निवासी श्यामबाबू (20) पुत्र स्व.शीतल प्रजापति अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद संभाले था। श्यामबाबू की शनिवार को थाना सुमेरपुर के बिरखेरा गांव बारात जानी थी। घर में नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा था। बारात जाने के लिए दरवाजे पर वाहन भी आ गए। लेकिन दूल्हा सुबह करीब 5 बजे ही घर से निकल गया।
जिस पर परिजनों ने सोचा कि वह किसी काम से गांव में गया है। बारात की निकासी तक लौट आएगा। दोपहर 3 बजे के आसपास खेतों में मवेशी चराने गए चरवाहों ने देखा कि पेड़ पर श्यामबाबू का शव लटक रहा है। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। घटना की सूचना पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पस्टमार्टम को भेजा। थानाध्यक्ष शिवमोहन सिंह ने बताया कि श्यामबाबू के भाई गंगादीन की कुछ वर्षों पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बिरखेरा गांव में गंगादीन की साली के साथ उसका विवाह होना था। जिसकी शनिवार को बारात जानी थी।
कहा कि आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं बारात आने के इंतजाम में बैठे बिरखेरा गांव में लड़की पक्ष पर भी इस घटना की सूचना मिलने पर पहाड़ टूट पड़ा है।