फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   STF raids in search of the Solver in Hamirpur

हमीरपुर में सॉल्वर की तलाश में एसटीएफ का छापा

Sun, 05 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 05 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
STF raids in search of the Solver in Hamirpur

व्यापमं घोटाले में जिले के तार भी जुड़ते दिख रहे

विज्ञापन
हैं। एमपी की एसटीएफ ने मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव में एक सॉल्वर की तलाश में छापामारी की। हालांकि एसटीएफ के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन गांव में दहशत का माहौल जरूर है।  
गौरतलब है कि एमपी में डाक्टराें की भर्ती परीक्षा में व्यापमं घोटाला हुआ है। इसके तार मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव से जुड़े हैं। शनिवार को दोपहर ग्वालियर से आई एसटीएफ ने गांव में रामकिशन के पुत्र मंगल की तलाश में गांव पहुंची।

शाम सात बजे टीम ने मंगल के घर परदबिश दी, लेकिन मंगल एसटीएफ के हाथ नहीं आया। एसटीएफ ने घर के लोगों व पड़ोसियों से मंगल के विषय में जानकारी ली।

बताया जाता है कि मंगल दो वर्ष पूर्व वेटनरी डाक्टर का डिप्लोमा मथुरा से प्राप्त कर प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा है। एसटीएफ ग्वालियर के एक एसआई ने बताया कि मंगल का नाम परीक्षा में सॉल्वर के रूप में सामने आ रहा है।

इसलिए उसकी तलाश में वह गांव आए हैं। शाम को मंगल के न मिलने पर रविवार को सुबह फिर से मुस्करा पुलिस के साथ उसके घर में दबिश दी गई। मगर मंगल पुलिस के हाथ नहीं लगा।

दबिश को लेकर मंगल के परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि मंगल का इस मामले में कोई हाथ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed