फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Spoil a night of events unfolding

एक रात में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा

Sun, 02 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Spoil a night of events unfolding
लूट के आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस ने एक माह पूर्व बांदा मार्ग पर एक साथ हुए दो लूट कांडों का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर ज्वैलरी, मोबाइल के साथ अवैध तमंचा व बाइक भी बरामद की है। पुलिस लूटी गई पूरी ज्वैलरी को बरामद करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन



बीते 28 अगस्त की रात बांदा मार्ग पर टेढ़ा व पारा-रैपुरा के निकट बदमाशों ने कस्बा निवासी एक सर्राफा व्यवसायी व पचखुरा बुजुर्ग निवासी दंपति के साथ लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की शाम थानाक्षेत्र के बार्डर गांव इसूली के निकट मुठभेड के दौरान तीन  लुटेराें को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पीके यादव ने बताया कि सर्राफा व्यवसायी व दंपति के साथ हुई लूट के जेवरात, मोबाइल के अलावा तीन अदद तमंचा, कारतूस व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई है। बांदा के पास इसूली गांव के पास से बदमाशों को दबोचा गया है।
विज्ञापन


इनके नाम प्रमोद उर्फ पप्पू प्रजापति निवासी अतरार थाना बिवांर, गनेश कुशवाहा निवासी कस्बा बिवांर, मनोज अहिरवार महेरा थाना बिवांर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर कस्बे के चांदथोक के एक मकान से लूटे गए सोने व चंादी के जेवरात व मोबाइल बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट का सरगना पप्पू प्रजापति कस्बे के चांदथोक निवासी चंद्रपाल के मकान में किराए पर रहता रहा है। पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई संजीव कुमार पाल, हेड कांस्टेबिल शब्बीर अहमद, सत्येंद्र पाल, कपिल कुमार, राहुल वर्मा व जीप चालक स्वतंत्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed