{"_id":"58fce4944f1c1bfb258b47d7","slug":"speeding-truck-crushes-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राठ अस्पताल परिसर में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भतीजे के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के पुत्र ने अज्ञात ट्रक चालक पर थाने में मामला दर्ज कराया है। चिकासी थाने के बिलगांव टीला निवासी श्यामलाल (35) पुत्र मनसुख पाल पत्नी धानकुंवर (30) और चाची प्रमोद रानी (45) पत्नी प्रागीलाल को बाइक से भरवारा गांव मामा हरप्रसाद की पुत्री प्रियंका की शादी में जा रहा था। रविवार सुबह करीब 9:40 बजे इनकी बाइक जैसे ही कस्बे के चेतनदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नजदीक पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। प्रमोद रानी बाइक से नीचे गिर गई। ट्रक रौंदता निकल गया। प्रमोद रानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। श्यामलाल और उसकी पत्नी धानकुंवर को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। श्यामलाल ने बताया कि उसके मामा के यहां पुत्री का रविवार को टीका था। मृतका के पुत्र शिवराम ने अज्ञात ट्रक चालक पर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। महिला के क्षतविक्षत शव को उठाने को लेकर पुलिस की आलोचना भी होती रही। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामला पंजीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।