फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP conference criticized the BJP government

सपा सम्मेलन में भाजपा सरकार को कोसा

Sun, 15 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Sun, 15 Feb 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
SP conference criticized the BJP government

रविवार को कसबे के पंाडव गेस्ट हाउस में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा के प्रदेश सचिव/ कार्यक्रम प्रभारी समरजीत सिंह व विधायक शिवचरन प्रजापति ने ऐलान किया कि 2017 में होने वाले आम चुनाव में तभी जीत संभव है। जब सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए

विज्ञापन

 
जिला प्रभारी ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में उनका दल का प्रदर्शन का कमजोर रहा।  गांधी, अशफाक उल्ला, भगत सिंह, राजगुरू आदि ने शहादत देकर जो आजादी दिलाई, इन सबको भुलाकर फिरका परस्त ताकतों ने देश को बांट दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने कहा कि वह अपने क्षेत्र के सभी लोगाें के कर्जदार है। उन्होंने चेतावानी दी कि जो अफसर भ्रष्टाचार करेंगे तो उन्हें जेल भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ने पार्टी की एकता पर जोर दिया। वरिष्ठ सपा नेता बलवीर सिंह परिहार ने प्रदेश सरकार की नीतियां बताई। जिला उपाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि इस क्षेत्र में पार्टी व विधायक जनता के लिए समर्पित है। पूर्व प्रधान जव्वाद अली ने पार्टी के जिला महासचिव पद पर परंपरागत ढंग से मिलने वाला पद किसी और को दे देने की बात कही।

मुस्करा विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सपा के ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सरकार आते ही किसानों को फ्री सिंचाई, मुफ्त पढ़ाई, नि:शुल्क दवाएं जैसी सौगातें दी गई है।


राठ खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित सपा सम्मेलन  के मुख्य अतिथि सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों से छलावा किया है।  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व विधायक डा. अम्बेश कुमारी ने कहा कि चुनाव के बाद इस क्षेत्र का विकास नहीं हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed