{"_id":"1859550d6d5d5e2b5812e3cc31bb08b3","slug":"shops-in-the-town-led-to-the-opening-there-was-lively-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में दुकानें खुलीं, हुई चहल-पहल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्बे में दुकानें खुलीं, हुई चहल-पहल
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर कांड के 16वें दिन कस्बे में कुछ चहल पहल
विज्ञापन
दिखाई दी। कस्बे में 60 प्रतिशत दुकानें खुलीं, लेकिन अभी भी महिलाओं का
धरना-प्रदर्शन जारी है। दुकानें खुलने से महिलाओं में रोष व्याप्त है।
धीरे-धीरे कस्बे का माहौल सुधरने लगा है। 15 दिन तक जारी रही बाजार बंदी के बाद आज 16वें दिन कस्बे का जन जीवन सामान्य दिखाई दिया।
बीते 25 जुलाई को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 34 नामजद व 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ। विवेचना में अज्ञात लोगों को दोषी नहीं मान उनके खिलाफ मुकदमा खत्म कर 395 धारा को हटा दिया है।
मुकदमा हटने के बाद अधिकारियाें के आश्वासन के बाद बीती शाम को भी कुछ दुकानें खुलीं, लेकिन बाद में महिलाओं के विरोध के बाद बंद कर दी गईं। प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत रंग ला रही है।
रविवार को कस्बे की 60 प्रतिशत दुकानें खुली। लेकिन अभी भी पाथा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं का धरना जारी है।
रविवार को धरने में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम भारती, महामंत्री साधना सिंह, नीलम बाजपेई आदि महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं की मांग है सभी मुकदमें जब तक वापस नहीं होते व पीड़ितों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा नहीं मिलता धरना जारी रहेगा।