फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Seven thieves in 48 hours

48 घंटे में सात चोरियां

Sun, 21 Oct 2018 12:11 AM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Sun, 21 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Seven thieves in 48 hours
चोरों ने दरवाजे को जलाया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेखौफ  चोरों ने 48 घंटे में सात चोरियों को अंजाम दिया। एक जगह तो घर में घुसने के लिए दरवाजा ही जला दिया। लगातार चोरियों से लोगों में डर और आक्रोश है। वहीं चोर पुलिस को चुनौती दे रहे है।
विज्ञापन


कस्बे में तीन मकानाें का ताला तोड़कर चोर जेवर और रुपये चोरी कर ले गए। शुक्रवार रात चोरों ने छोटी जुलहेटी में एक इंटर कालेज के सेवानिवृत्त लिपिक के घर का ताला तोड़कर घुस गया। गोहानी पनवाड़ी निवासी गणेश प्रसाद ने बताया छोटी जुलहेटी में उसका एक मकान है। जिसमें उसका पुत्र हरीसिंह रहता है। बताया मकान में करीब 10 कमरे हैं। जिसमें बाहरी कमरों में स्कूली छात्र किराये पर रहते हैं। दशहरा पर उसका पुत्र गांव आया था। छात्र अपने घर गए थे। मकान में ताला लगा था।
विज्ञापन


चोर उसके पुत्र के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, दो अंगूठी व चांदी की पायलें, 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने दीनदयाल साहू के घर का ताला तोड़कर जेवर व 7 हजार रुपये पार किए। दीनदयाल ने बताया वह परिवार सहित देवरा गांव गए थे। इसके बाद चोरों ने बाबूलाल के घर का निशाना बनाया। लोगों ने बताया चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले मोहल्ले के अधिकांश घरों की बाहर से कुंडी बंद कर दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस को खरी खोटी सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों के जेवर और नगदी ले गए चोर
राठ (हमीरपुर) कस्बे में गुरुवार रात भी चोरों ने फरसौलियाना और बड़ी जुलहेटी में तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवर चोरी कर ले गए थे। बड़ी जुलहेटी निवासी मां शारदा बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लालमणी सोनी के घर चोरों ने दरवाजे में आग लगा दी। इसके बाद चोर घर में घुसे और माल समेट ले गए।   


फरसौलियाना निवासी महेश तिवारी के घर से चोर सोने की चेन, अंगूठी, एक जोड़ी पायल व छह हजार रुपये चोरी ले गए। इसके बाद रोडवेज चालक आदिल खां के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने का हार, दो अंगूठी, दो जोड़ी पायल और 87 हजार रुपये ले गए। आदिल खां ने बताया जनवरी में उसकी पुत्री की शादी है। जिसका जेवर और रुपया रखा था। चोरों ने छोटी जुलहेटी निवासी हरीसिंह के घर में घुसकर अलमारी तोड़ सोने की झुमकी, दो अंगूठी व चांदी की पायलें और 10 हजार रुपये ले गए। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया चोरों की तलाश के लिए टीमें बनाईं हैं।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed