फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   School sports competition in the race to beat the arti of his friend

खेलकूद प्रतियोगिता ः दौड़ में आरती ने अपने साथियों का हराया

Sat, 20 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
School sports competition in the race to beat the arti of his friend
राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन बिटोल निषाद ने किया। बालिका वर्ग 600 मी दौड़ में खुशबू, 800 मी में आरती श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चेयरमैन बिटोल निषाद ने छात्र छात्राओं को संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्रतिभागी छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी देते हुए खेलों की शुरूआत की।

विज्ञापन


जिसमें 600 मी दौड़ में खुशबू प्रथम, प्रिया द्वितीय व प्रियंका सिंह तृतीय स्थान पर रही। जबकि 800 मी दौड़ में आरती श्रीवास्तव प्रथम, बृजलता द्वितीय व मधुदेवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में सुषमा प्रथम, खुशबू द्वितीय व शशि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोलाफेंक में सुषमा प्रथम, शशि ने द्वितीय व राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम बी विजयी रही।

निर्णायक मंडल में महेंद्र मोहन चौबे व धर्मेंद्र दीक्षित ने महत्वपूर्ण योगदान किया।  महाविद्यालय के डा.अनिल सिंह, डा.आलोक, डा.योगेंद्र, डा. किरन वर्मा, डा.सुशीला जोशी, मृदुलता सोनकर, प्रतिमा, सुषमा, ज्ञानवती का विशेष सहयोग रहा।


इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप निषाद, विजय बहादुर वर्मा, ईश्वरीदीन, दीपू आदि मौजूद रहे। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डा.अशोक बाबू और आभार प्राचार्य डा.राजकुमार ने जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed