फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways bus passenger who received Rs 10 lakh seized

रोडवेज बस के यात्री के पास मिले 10 लाख रुपये सीज

Sat, 18 Feb 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus passenger who received Rs 10 lakh seized
राठ में रुपये के साथ पकडे़ गए युवक से पूछताछ करते स्टैटिक टीम प्रभारी व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
चेकिंग के दौरान स्टैटिक टीम और पुलिस ने रोडवेज बस में बैठे एक युवक के पास 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। युवक कानपुर से राठ आ रहा था। पुलिस रुपये सीज कर दिए हैं। युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह राठ में जमीन खरीदने के लिए रुपये लेकर आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब 12 बजे राठ डिपो की रोडवेज बस जैसे ही कस्बे के अंबेडकर चौराहे के पास पहुंची। वहां खड़ी स्टैटिक टीम ने बस रोक उसमें सवार यात्रियों की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी में एक युवक के बैग में दो हजार के 500 नोट भरे थे। सूचना पर एसडीएम रामसुरेश वर्मा व सीओ विवेकानंद
विज्ञापन


तिवारी ने पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र गयादीन निवासी लक्ष्मीपुरवा कानपुर बताया है। स्टैटिक टीम प्रभारी डा.नवल किशोर सचान व एसआई पीएन तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक सुनील के अनुसार वह राठ में जमीन खरीदने
विज्ञापन
विज्ञापन


के लिए रुपये लेकर अपने बहनोई गिरजा प्रसाद निवासी फरसौलियाना के पास जा रहा था। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी का कहना है कि बरामद नोटों को सीज कर दिया है। पकड़ा गया युवक कानपुर की आजाद नगर डिपो में ठेके पर गाड़ियों की सीट की सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed