फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roads blocked by authorities to stop illegal mining

अवैध खनन रोकने को अधिकारियों ने पकड़ी नदियों की राह

Wed, 15 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roads blocked by authorities to stop illegal mining
ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव बेतवा नदी किनारे हुए खनन का निरीक्षण करते डीएम विशाख। - फोटो : अमर उजाला
मौरंग के अवैध खनन के खिलाफ शासन के सख्त रुख देख सकते में आए प्रशासनिक अधिकारी मौरंग खदानाें में निरीक्षण करने पहुंचे। इस कार्य में क्षेत्रीय पुलिस के दखल की पोल खुल गई। खदान के रास्ते में पहियों के निशान मिले। साथ ही नदी में तीन लिफ्टर मिले जिन्हें तुरंत सीज कराने के निर्देश
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने दिए। साथ ही आसपास के गावों में ट्रैक्टर-ट्राली मालिकों को नोटिस जारी करने के एसडीएम सदर को निर्देश दे कर किसी भी हालत में खनन रोकने को कहा। बुधवार को जिलाधिकारी विशाख व पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी सहित अन्य आला अधिकारियों ने ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव में
विज्ञापन


खदान का निरीक्षण किया गया। जिसमें रास्ते में पड़ी मौरंग को देख जिलाधिकारी ने उसे सीज करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने नदी में नहा रहे बच्चाें से भी खनन के संबंध में जानकारी ली। वहीं निरीक्षण में मिली जानकारियों से क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन में थाना पुलिस की संलिप्तता की पोल खुल
विज्ञापन
विज्ञापन


गई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टरों के जरिए कुछ दिनों पहले तक खनन की जानकारी पर एसडीएम सदर को निर्देश देकर आसपास के गांवों में टैक्टर-ट्राली रखने वाले को नोटिस जारी करने को कहा। अवैध खनन होने पर ट्रैक्टर-ट्राली सीज करने की चेतावनी दी। वहीं नैठी घाट की तरफ थाना कुरारा


क्षेत्र में तीन नावें देखकर जिलाधिकारी ने जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि यह लिफ्टर है जो नदी की जलधारा के अंदर से मौरंग निकालती है। जिस पर जिलाधिकारी ने सीओ सदर को तुरंत थानाध्यक्ष कुरारा से तीनाें लिफ्टरों को सीज कर कार्रवाई कराने को कहा। इस मौके पर एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम सदर रामभवन त्रिपाठी, सीओ सदर योगेश कुमार, सर्वेयर सर्वेश भूषण तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed